फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद सुलझते रिश्ते: रोमांटिक डेट पर साथ नजर आए जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक

Tue, 29 Jun 2021 06:11 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और गायिका जेनिफर लोपेज अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो कभी बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी टूटी सगाई को लेकर। कुछ समय पहले ही जेनिफर का एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ ब्रेकअप हुआ है। एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद अब जेनिफर को उनके पूर्व मंगेतर बेन एफ्लेक के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, अब तो लोगों को भी दोनों के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं।

रोमांटिक डेट पर साथ आए नजर
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज एक बार फिर अपने रोमांटिक नाइट को लेकर चर्चा में हैं। बेन और जेनिफर पिछले शुक्रवार को लॉस एंजेलिस में डेट नाइट इंजॉय करते नजर आए। खबरों की मानें तो जेनिफर एवरा बेवेरली हिल्स में बेन के साथ एक सी फूड रेस्टोरेंट में पहुंचीं थी। ड्राइवर ने रॉल्स-रॉयस कार से उन्हें पीछे के दरवाजे से उतारा, लेकिन पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। बस, उसी के बाद से दोनों चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया
इस रोमांटिक डेट पर जेनिफर न्यूट्रल कलर पैलेट ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सफेद शर्ट और टैन शॉर्ट पर क्रीम कोट पहना था और हाई पोनी टेल बनाई थी। वहीं बेन ने ब्लैक जींस के साथ शर्ट, शूज और मेचिंग बेल्ट पहनी थी। बेनिफर (जेनिफर + बेन) के फैंस के लिए 17 सालों बाद उनका यह मिलन एक तोहफे की तरह है। फैंस दोनों की बढ़ती नजदीकियों से काफी खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, जेनिफर और बेन की मुलाकात फिल्म गिगली के सेट पर हुई थी। बेन ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, साल 2003 में आपसी मतभेद के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी। 

4 of 5
जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो जेनिफर के पास आज भी वह अंगूठी है, जिसके साथ बेन अफ्लेक ने उन्हें प्रपोज किया था। फॉक्स न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि जेनिफर से जुड़े एक सोर्स की ओर से उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि सिंगर के पास आज भी वह 6.10 कैरेट हीरे की अंगूठी है। इस अंगूठी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर है। जो उन्होंने इंगेजमेंट टूटने के बाद भी बेन को वापस नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों जेनिफर उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी।  दोनों के रिश्ते में कुछ दिनों से काफी दिक्कतें चल रही थीं जिसके चलते यह फैसला लिया था। गौरतलब है कि जेनिफर और एलेक्स ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें