अवतार: द वे ऑफ वाटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अमेरिका में हुए डी 23 कार्यक्रम में मैंने फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के करीब 30 मिनट के अंश थ्रीडी में देखे थे, उन्हें देखकर यूं लगता है कि जैसे पानी भी इस फिल्म का एक किरदार है...
हां, बिल्कुल ठीक कहा आपने। ये तकरीबन एक किरदार की ही तरह है इस फिल्म में। फिल्म में सागर का दृष्टांत देने के लिए एक किरदार है पेलिकन। अब ये क्या है ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी ही होगी। लेकिन, मैं इतना बता सकता हूं ये एक संपूर्ण, समृद्ध किरदार है जिसका अतीत उसके किरदार का अहम हिस्सा है। उसका अपना दर्द है। इसलिए हम उसकी संवेदनाओं को फिल्म देखते हुए समझ सकते हैं। वह न तो इंसान है और न ही नावी। वह बहुत कुछ व्हेल सरीखा है। इस समय जो आप समझ पा रहे हैं, दरअसल वह उसी का पैंडारा प्रतिरूप है।
यह भी पढ़ें: अजीत कैसे बने थे बॉलीवुड के 'लॉयन', सुभाष घई को भा गई थी एक बात