फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inside Out 2: इनसाइड आउट 2 का धमाल जारी, सबसे तेज 100 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी

Mon, 01 Jul 2024 08:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
इनसाइड आउट 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। डिज्नी /पिक्सर की इस फिल्म को दुनियाभर से बेशुमार प्यार मिल रहा है। टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म ने अब एक बड़ी उपबल्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन  यानी 100 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
इनसाइड आउट 2 ने 19 दिनों में 101.48 करोड़ डॉलर का वैश्विक कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म सबसे कम समय में एक 100 करोड़ी क्लब में जगह बनाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने फ्रोजन 2 को पछाड़कर यह नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसे इस आंकड़े तक पहुंचने में 25 दिनों का समय लगा था। अब तक कुल 11 एनिमेटेड फिल्म ही इस प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा हैं, जिसमें डिज्नी और पिक्सर की संयुक्त रूप से आठ फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
केल्सी मान के निर्देशन में बनी 'इनसाइड आउट 2' इस साल की पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसकी वजह से इसने अब तक कुल 54.5 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है। 

4 of 5
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
इस सप्ताहांत इनसाइड आउट 2 ने श्रेक फॉरएवर आफ्टर (51.4 करोड़ डॉलर), मैडागास्कर 3 (53.1 करोड़ डॉलर) तथा फाइंडिंग डोरी (54.3 करोड़ डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 18वें स्थान पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
घरेलू स्तर पर इसकी कुल कमाई 46.93 करोड़ डॉलर है । इनसाइड आउट 2 ने उत्तरी अमेरिका में सर्वकालिक एनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट में भी लंबी छलांग लगाई है। फिल्म अब  टॉय स्टोरी 3 (41.5 करोड़), द लायन किंग (42.3 करोड़), टॉय स्टोरी 4 (43.4 करोड़) और श्रेक 2 (44.5 करोड़) को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
Chris Pratt: एमसीयू के बाद अब डीसीयू से जुड़ेंगे क्रिस प्रैट, जेम्स गन और फैंस पर छोड़ा रोल तय करने का काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें