फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2022: भारतीयों के लिए खास होगी इस बार की ऑस्कर सेरेमनी, जानिए कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

Sun, 27 Mar 2022 02:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अकेडमी अवॉर्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। इस साल 'ऑस्कर 2022' का आयोजन सोमवार यानी 28 मार्च को कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। बता दें कि फिल्म निर्देशक, अभिनेता के साथ-साथ सिनेमा प्रेमियों और कला पसंद करने वाले लोगों को भी इस अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार ऑस्कर 2022 का प्रीमियर कब और कहां होगा। 

विज्ञापन

भारत में कितने बजे प्रसारित होगा शो
भारत में ऑस्कर की ब्रॉडकास्टिंग 28 मार्च, 2022 यानी सोमवार को सुबह 5 बजे से शुरू होगी।

कहां देख सकेंगे ऑस्कर समारोह?
ऑस्कर का लाइव प्रसारण एबीसी चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा सिनेमा प्रेमी यूट्यूब टीवी, FuboTV, Hulu लाइव टीवी पर भी ऑस्कर 2022 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। DirecTV भी ऑस्कर की इस सेरेमनी को ब्रॉडकास्ट करेंगे।

कौन करेगा होस्ट?
इस साल शो को रेगना हॉल, एमी शूमर, वांडा स्काईज़ होस्ट करने वाले हैं। वहीं लेडी गागा, शॉन मेंडेस, रामी मालेक, मिला कुनिस, हाले बेली, नाओमी स्कॉट, जेमी ली कर्टिस समेत अन्य सेलेब्स अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे।
विज्ञापन

भारतीयों के लिए क्या है खास?
इस साल भारत की 'राइटिंग विद फायर' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट की गई यह फिल्म रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा बनाई गई पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें