फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने दान किया प्लाज्मा, कुछ वक्त पहले ही कोरोना को दी थी मात

Thu, 28 May 2020 11:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉम हैंक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स दो महीने पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। टॉम के साथ ही उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। हालांकि जल्दी ही दोनों ने कोरोना को मात दे दी। जिसके बाद अब हाल ही में टॉम ने अपना प्लाज्मा दान किया है।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने ही दी है। टॉम हैंक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो प्लाज्मा डोनेट करते हुए दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में प्लाज्मा के दो बैग दिखाई दे रहे हैं। वहीं दो अन्य तस्वीरों में प्लाज्मा देने की प्रक्रिया को दिखाया गया है। तस्वीर के साथ कैप्शन में टॉम ने लिखा है, 'प्लास्मेटिक ऑन 3! 1,2,3 प्लास्मेटिक!'
 

गौरतलब है कि टॉम इससे पहले भी प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आखिरी बार प्लाज्मा दान के एक महीने बाद फिर से प्लाज्मा दान किया है। बता दें कि मार्च की शुरुआत में हैंक्स और उनकी पत्नी, अभिनेत्री-गायिका रीटा विल्सन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। उस वक्त दोनों ऑस्ट्रेलिया में थे। ठीक होने के बाद वो मार्च के अंत में लॉस एंजेलिस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पलाश सेन के बैंड 'Euphoria' ने पूरे किए 22 साल, एक गाने में तो विद्या बालन आई थीं नजर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें