फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों सेलेब्स के सेक्स स्कैंडल में फंसे डायरेक्टर की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, किए सनसनीखेज खुलासे

Sat, 12 May 2018 08:37 AM IST
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harvey Weinstein
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं के सेक्शुअल हरैसमेंट के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसमें हॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। हालांकि हार्वे हमेशा अपने ऊपर लगे इन आरोपों से इनकार किया है लेकिन इस बीच उनकी पूर्व पत्नी जॉर्जीना चैपलैन ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किया हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Harvey Weinstein and Georgina Chapman
जॉर्जीना चैपलैन ने बताया कि मैं और बहुत दिनों तक वीनस्टीन पर लगे  सेक्शुअल हरैसमेंट के आरोपों से अंजान थी, इतना कहते ही वह अपने दोनों बच्चों की ओर देखकर रोने लगीं। चैपलैन का यह इंटरव्यू वोग मैगजीन के जून एडिसन में प्रकाशित हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Georgina Chapman
चैपलैन ने बताया कि मैं अपनी शादीशुदा जीवन में बहुत खुश थी। मुझे अपनी लाइफ से बहुत प्यार था। इस बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी आपको अपने पति के चत्रित पर शक हुआ था तो इस पर उनका जवाब था, 'कभी नही, बिल्कुल भी नहीं।'

 

4 of 5
Harvey Weinstein and Georgina Chapman
चैपलैन ने बताया कि वीनस्टीन ने मुझे बहुत बेवकूफ बनाया और जब मुझे उसकी काली करतूतों के बारे में पता चला तो मैं बहुत गुस्से में थी, उलझन में थी, मुझे इन सब चीजों पर यकीन नहीं हो रहा था। मैं बस अपने बच्चों के भविष्य को लेकर जोर-जोर से रो रही थी। मैं बस यह सोच रही थी कि इनका क्या होगा, लोग इनको क्या-क्या कहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harvey Weinstein with aishwarya
चैपलैन का यह इंटरव्यू 7 महीने बाद प्रकाशित किया गया जब उन्होंने वीनस्टीन से तलाक ले लिया। बता दें कि वीनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है। यहां तक कि हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जोली और ग्वीनेथ पॉल्त्रोव ने भी कहा था कि वे भी हार्वे के उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं। एंजेलीना जोली ने कहा था कि करियर के शुरुआती दिनों में हार्वे से उनका सामना हुआ था। वीनस्टीन के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। वीनस्टीन की मैनेजर रहीं सिमोन शेफील्ड ने इस बात का खुलासा किया था कि उसकी नजर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर भी थी लेकिन मैंने ऐश्वर्या को इसके बारे में पहले ही बता दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें