फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते बेचने का काम करता था ये ऑस्कर अवॉर्ड विजेता, पैरालिसिस के बाद भी है दुनिया का सबसे हैंडसम एक्टर

Sun, 06 May 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने जिंदगी को जिस अंदाज में जिया है वैसा कम ही लोग कर पाते हैं। 6 मई 1961 को जन्मे जॉर्ज क्लूनी आज 57 साल के हो गए हैं। एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और एक्टिविस्ट के रूप में सक्रिय जॉर्ज के जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिका के सबसे मशहूर एक्टर जॉर्ज क्लूनी की खास बात यह है कि साइंस ने भी उनके चेहरे को दुनिया का सबसे हैंडसम चेहरा करार दिया है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्हें पैरालिसिस भी हो चुका है। 14 साल की उम्र में जॉर्ज को बेल्स पाल्सी नाम की एक बीमारी हो गई थी। यह एक तरह का फेशियल पैरालिसिस है, जिसमें उनके मुंह का आकार टेढ़ा हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
करीब एक साल तक इस परेशानी से लड़ने के बाद जॉर्ज ठीक हो पाए, लेकिन तब तक वह स्कूल में अपने टेढ़े मुंह के लिए अपनी क्लास के बाकी बच्चों से काफी प्रताड़ना झेल चुके थे। इसके अलावा जॉर्ज ने अपनी शुरुआती जिंदगी में काफी संघर्ष भी किया। उन्होंने कई तरह के काम किए। इनमें से एक जूते बेचना था। 

4 of 6
जॉर्ज एक्टर स्पेंसर ट्रेसी के बड़े फैन हैं। ट्रेसी की तरह ही जॉर्ज ने भी अपनी फिल्मों में मेकअप नहीं किया। खास बात यह है कि जॉर्ज ने अपने बाल कभी कलर भी नहीं कराए। बिना मेकअप और हेयर कलर के जॉर्ज को दुनिया का सबसे हैंडसम एक्टर माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण ईजाद किया था जिसकी मदद से खूबसूरती को मापा जा सकता है। इसमें ग्रीक गोल्डन रेशियो नाम की थ्योरी का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए कंप्यूटर मैपिंग टेक्नोलॉजी का सहारा लिया गया। नतीजे में सामने आया हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी का चेहरा दुनिया में सबसे हैंडसम है। उन्होंने इस लिस्ट में ब्रेडली कूपर और ब्रैड पिट को भी पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
George Clooney
जॉर्ज को 3 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा वह 2 बार ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। इनमें से एक साल 2006 में आई उनकी फिल्म 'सीरियाना' में एक्टिंग के लिए था और दूसरा साल 2012 में आई फिल्म 'आर्गो' के प्रोड्यूसर के तौर पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें