फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Globes 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दिखा जलवा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब किया नाम

Mon, 08 Jan 2024 08:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 में कई फिल्मों का जलवा देखने को मिला। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ओपनेहाइमर समारोह में अपना जादू बिखरने में कामयाब रही। इस इवेंट में हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दबदबा इस बार देखने को मिला है।
B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर
विज्ञापन

2 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ओपनहाइमर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह तीसरा मौका है जब उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' में लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल यानी 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। भारत में फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यहां इसने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में कामयाबी हासिल की थी। इस श्रेणी में कई दिग्गज सितारे भी भी नामित थे। 

4 of 5
ओपनहाइमर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : Social media
पुअर थिंग्स के लिए विलेम डेफो, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून के लिए रॉबर्ट डी नीरो, बार्बी के लिए रयान गोसलिंग, मई दिसंबर के लिए चार्ल्स मेल्टन और पुअर थिंग्स के लिए मार्क रफालो भी दौड़ में थे, लेकिन रॉबर्ट ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr
अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने अपने ओपेनहाइमर सहयोगियों की प्रशंसा की। इसके साथ ही अपने भाषण में वे अपनी पत्नी सुजैन डाउनी की भी तारीफ करते हुए नजर आए। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की लोकप्रियता भारत में भी काफी ज्यादा है। आयरन मैन के रूप में उन्हें लोग पहचानते हैं। उनकी सभी फिल्म हिंदी भाषा में अच्छा कारोबार करती हैं। 
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें