फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gal Gadot: इस्राइल-फिलिस्तीन युद्ध से बेहद आहत हैं गैल गैडोट, पोस्ट साझा कर इस्राइलियों को बंधाया ढांढस

Sun, 08 Oct 2023 07:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गैल गैडोट - फोटो : social media
हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली गैल गैडोट भारतीयों के बीच 'वंड वुमेन' के नाम से मशहूर हैं। वह पिछले काफी समय से आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। जहां अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, वहीं आज उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका नर्म दिल है जो इस्राइल को लोगों की स्थिति देखर बेहाल हो गया है। हाल ही में गैल गैडोट ने इस्राइल और हमास के बीच चल रही जंग में आहत हुए लोगों की तरफ अपना सपोर्ट दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 5
गैल गैडोट - फोटो : social media
आतंकी संगठन हमास ने महज बीस मिनट के भीतर इस्राइल के ऊपर 5000 रॉकेट दागकर पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। चारों ओर इसी बात की चर्चा हो रही है। इस घटना से समूचा इस्राइल में खौफ का मंजर है और सभी लोग बेहद डरे हुए हैं। सभी लोग इस्राइल के वासियों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच 'फास्ट एंड फ्यूरियस' से लेकर 'वंडर वुमेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गैल गैडोट ने भी इस्राइल के लोगों को लेकर अपनी चिंता जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
गैल गैडोट - फोटो : social media
कम ही लोग जानते हैं कि गैल गैडोट मूल रूप से इस्राइल की रहने वाली हैं। ऐसे में गैल गैडोट का दिल इस्राइल के रहने वालों की स्थिति देख पसीज गया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस्राइली नागरिकों के लिए एक समर्थन संदेश साझा किया है। गैल गैडोट ने इस्राइल-फिलिस्तीन युद्ध पर प्रतिक्रिया दी और हमलों की निंदा भी की। अभिनेत्री ने इस विषय पर दो पोस्ट साझा की हैं।
Scoop: बुसान फिल्म फेस्टिवल में स्कूप का जलवा, हंसल मेहता की सीरीज ने जीता बेस्ट एशियाई टीवी सीरीज का पुरस्कार
 

4 of 5
गैल गैडोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, 'फिलिस्तीनी सैन्य समूह हमास द्वारा गाजा में कम से कम 250 इजरायलियों की हत्या कर दी गई है और दर्जनों महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बंधक बना लिया गया है। सुबह से ही 3,000 से अधिक रॉकेट दागे गए। हमास ठिकानों और बस्तियों को बंधक बनाए हुए है और नियंत्रित कर रहा है। 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और भारी लड़ाई अभी भी जारी है मैंने उनकी आवाजें सुनी हैं और वे दरवाजा पीट रहे हैं। मैं अपने दो छोटे बच्चों के साथ हूं। मेरा दिल दुख रहा है। मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं जो दर्द में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैल गैडोट
दूसरी पोस्ट में, उन्होंने इस्राइल का झंडा साझा करते हुए कहा, 'मैं इस्राइल के साथ खड़ी हूं। आपको भी ऐसा करना चाहिए। जब आतंक के यह भयानक कृत्य हो रहे हों तो दुनिया चुप पर नहीं बैठ सकती!' वर्कफ्रंट की बात करें तो गैल गैडोट को आखिरी बार नेटफ्लिक्स थ्रिलर 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और ब्रिटिश अभिनेता जेमी डोर्नन ने अभिनय किया था।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें