फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फिर टली रणबीर-आलिया की शादी और कला निर्देशक परेश दरू का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 11 Nov 2021 06:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रणबीर-आलिया, परेश दरू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई थी लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोनों की शादी खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं रणबीर और आलिया भी अक्सर हाथ में हाथ थामे एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आते हैं। काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि विक्की और कटरीना की तरह रणबीर और आलिया भी दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं। फैंस उनकी शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है उससे फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में शादी कर सकते हैं।

बॉलीवुड : रणबीर-आलिया की शादी फिर टली, अब इस महीने फैंस को मिल सकती है खुशखबरी

विज्ञापन

2 of 10
प्रभाकर सेल - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज जहाज छापेमारी मामले के गवाह प्रभाकर सेल गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुए। इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि प्रभाकर गुरुवार और उनके वकील तुषार खंडारे दोपहर करीब 2.30 बजे एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचे। यह पहली बार नहीं है जब सेल पूछताछ के लिए स्पेशल टीम के सामने पेश हुए हो। इससे पहले ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए एक सौदे के बारे में सुनने का दावा करने वाले सेल से एनसीबी की एसआईटी टीम ने पूछताछ की थी। दरअसल, दिल्ली से पहुंची एनसीबी की ऑपरेशनल टीम ने आर्यन खान से जुड़े मामले समेत कई मामलों की जांच अपने हाथ में ली है।

Cruise Drugs Case: पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश हुए प्रभाकर सेल, वकील तुषार खंडारे के साथ पहुंचे ऑफिस

 
विज्ञापन

3 of 10
परेश दरू - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कला निर्देशक परेश दरू का आज  निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उन्होंने अपने साथी (संजय छेल के पिता) छेल वैदा के साथ मिलकर छेल-परेश के नाम पर 200 से अधिक गुजराती नाटकों और कई गुजराती फिल्मों का निर्देशन किया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साल 2014 में उनके पार्टनर छेल वैदा का निधन हुआ था।

दुखद: कला निर्देशक परेश दरू का निधन, गुजराती नाटकों और फिल्मों के लिए थे मशहूर

4 of 10
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की हॉट हीरोइनों में गिनी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने एक बार फिर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक लाइव शो के दौरान फिल्म से जुड़े एक ऐसे अनुभव के बारे में बताया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मल्लिका हाल में एक लाइव शो 'द लव लाफ लाइव शो' में दिखाई दी थीं। इस शो के दौरान उन्होंने शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर के साथ हुए एक अनुभव के बारे में बताया। शो के दौरान उन्होंने कहा कि एक बार प्रोड्यूसर ने उनके सामने एक अजीब डिमांड रख दी थी। मल्लिका के मुताबिक एक गाने को फिल्माने के दौरान प्रोड्यूसर की डिमांड थी कि वो उनकी कमर पर रोटी सिकते हुए एक सिक्वेंस शूट करे। इसके आगे मल्लिका ने कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर की इस डिमांड को तुरंत टाल दिया लेकिन उन्हें ये आइडिया बड़ा फनी और ऑरिजिनल लगा था।

गजब: हॉट सॉन्ग के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटियां सिंकवाना चाहता था प्रोड्यूसर, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

विज्ञापन

5 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा किया और बताया कि कैसे एक अभिनेत्री के रूप में पहली बार उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। हालांकि पद्मश्री ने यह दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक आदर्श नागरिक के तौर पर महत्व दिया है। इससे पहले कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

Kangana Ranaut: शादी और बच्चों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, पार्टनर के सवाल पर बोलीं- जल्द पता चलेगा

विज्ञापन

6 of 10
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करके सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कविता ने अपने खूबसूरत बालों को नेक काम के लिए दान कर दिया है। उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा कर छोटा करवाया है। कविता कैंसर रोगियों के लिए विग बनाने के लिए इसे दान कर रही हैं। 

विज्ञापन

7 of 10
पॉल रड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक पूरी दुनिया भर में हैं। कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया। लेकिन जब बात दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुष की आती है तो इस मामले में बाजी मारी है अमेरिकन अभिनेता पॉल रड ने। अमेरिकी एक्टर पॉल रड की  लोकप्रियता दुनियाभर में है। अमेरिका से बाहर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। पॉल तमाम हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

हॉलीवुड: अमेरिकी अभिनेता पॉल को मिला सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब, ये सुनकर पत्नी भी हो गई थीं हैरान

8 of 10
पर्णनालेखा, राजकुमार, पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने में राजकुमार पत्रलेखा संग सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों चंडीगढ़ में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस मामले पर राजकुमार और पत्रलेखा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। ऐसे में फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर राजकुमार और पत्रलेखा कब शादी रचाने वाले हैं।

PatRaj Wedding: पत्रलेखा की बहन ने साझा किया शादी के पीछे का मजेदार वीडियो, देखकर छूट जाएगी हंसी

9 of 10
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसी मशहूर शख्सियतों की लिस्ट में नया नाम उभरते सितारे विक्की कौशल का भी जुड़ गया है। जंगलों, अनजान टापुओं और समंदर में खतरों के खेल खेलने वाले बेयर ग्रिल्स के साथ इस बार विक्की कौशल डर का सामना करने निकले हैं। इस दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ विक्की ने अपने डर, परिवार, करियर और अनेक मुद्दों पर खुलकर बातचीत भी की। ये शो डिस्कवरी प्लस पर शुक्रवार से प्रसारित होने जा रहा है।

Into the Wild with Bear Grylls: बेयर ग्रिल्स के साथ समंदर में उतरे विक्की कौशल, यूं किया डर का सामना
 
विज्ञापन

10 of 10
सेंधिल राममूर्ति, विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलिया डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर लीड हीरो अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘भवई’ में तारीफें बटोरने वाले स्टार कलाकार प्रतीक गांधी की अगली हिंदी फिल्म का एलान हो गया है। ये फिल्म वह निर्देशक शीर्षा गुहा ठाकुरता के साथ करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति भी होंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और ऊटी के सुरम्य स्थानों पर शुरू होने की जानकारी इसकी निर्माण कंपनियों ने दी है। ये फिल्म अप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की निर्देशक शीर्षा गुहा के मुताबिक, इस कहानी को लेकर वह इसे पहली बार सुनने के बाद ही इस पर फिल्म बनाने का मन बना बैठी थीं। अब जब उन्हें अपनी ड्रीम कास्ट इस फिल्म के लिए मिल चुकी है तो वह अपने निर्माताओं के भरोसे पर खरी उतरने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘मैं नर्वस हूं, लेकिन अब तक का यह सफर वाकई खास रहा है।"

Pratik Gandhi: ‘भवई’ के बाद प्रतीक को मिली ये मल्टीस्टारर फिल्म, विद्या बालन संग दिखेंगे ये सितारे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें