बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीते कुछ ही दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीते कुछ ही दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। दूसरी तरफ ये भी अफवाह थी कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की वजह से भी आमिर खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि दोनों फिल्म एक ही दिन आ रही हैं। इन सब खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था लेकिन अब आमिर खान ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी।
अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ अब हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा।
सलमान खान और प्रज्ञा जैसवाल 'मैं चला' गाने में
- फोटो : social media
सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' का टीजर रिलीज किया है। सलमान खान के साथ इस रोमांटिक गाने में तेलुगू एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी। ये गाना पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है। इस टीजर में फैंस उनका लुक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलाज होते ही गाने की चर्चा होना शुरू हो गई है।
पुनीत राजकुमार फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिवंगत पुनीत राजकुमार की फिल्मों के सहारे प्राइम वीडियो ने अब कन्नड़ सिनेमा के प्रशंसकों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्राइम वीडियो ने उनकी पांच फिल्में अपने प्लेटफॉर्म पर 1 फरवरी से मुफ्त दिखाने का फैसला किया है। ओटीटी ने इसके अलाव पुनीत राजकुमार की तीन नई फिल्मों के प्रीमियर की जानकारी भी दी है। मैन ऑफ द मैच, वन कट टू कट और फैमिली पैक नाम की ये फिल्में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर करेंगी।
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। शायद ही कोई हो जो उन्हें न जानता हो। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हैं। अनुराग अपनी फिल्मों में समाज की कड़वी सच्चाई को सामने लेकर आते हैं और उनकी फिल्मों का अलग दर्शक वर्ग है। अनुराग ने अपनी मेहनत और काम से अलग पहचान बनाई है लेकिन एक समय था जब अनुराग कश्यप के माता-पिता ने पैसे उधार लेकर उन्हें पढ़ने भेजा था। उन्होंने अपने इस मुकाम पर होने का श्रेय भी माता-पिता को दिया।
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा के भाई जेसन वॉटकिंस का निधन हो गया है। वह अपने घर में मृत पाए गए। हालांकि अभी रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने भी अभी तक उनकी मृत्यु के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो के साले जेसन वॉटकिंस अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हालांकि अभी मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, जेसन वाचकिंस ने कथित तौर पर आत्महत्या की है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हमसा नंदिनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 37 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि कैंसर से जारी अपनी लड़ाई के बावजूद हमसा अपनी बीमारी को काफी सकारात्मकता के साथ स्वीकार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की इसी सकारात्मकता की कुछ झलक देखने को मिली। दरअसल अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि हमसा इस गंभीर बीमारी में भी पूरे जोश और जुनून के साथ इसका सामना कर रही हैं।
Covid-19 Awareness Music Video
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बावजूद कई लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ मास्क नहीं लगा रहे हैं, वहीं कुछ कोरोना टीके की खुराक से बच रहे हैं। ऐसे में लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए यूनिसेफ ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गायक शंकर महादेवन व हर्षदीप कौर, इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी दिखाई दे रहे हैं।
5 जी मामले में अब एक बार फिर से जूही चावला की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जूही चावला के खिलाफ हाईकोर्ट की में याचिका दायर की है। डीएसएलएसए की इस याचिका पर उच्च न्यायाल 3 फरवरी को सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि जूही चावला ने 5जी तकनीक को लेकर यह कहते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी, कि 5 जी तकनीक आने से इंसान से लेकर पशु और पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस मामले में सिंगल बेंच ने अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस फैसले को अमलीजामा पहनाए जाने या उचित कार्यवाई करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
बैट आउट ऑफ हैल' के सिंगर मीट लोफ का निधन हो गया है। उनके परिवार ने फेसबुक पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। वे 74 साल के थे। लोफ के फेसबुक पेज पर लिखा है, हमें आपको बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मीट लोफ का आज रात निधन हो गया है। उनके आखिरी वक्त के उनकी दोनों बेटियां और कुछ करीबी दोस्त उनके साथ थे। 6 दशक का उनका सिंगिंग करियर शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में 65 फिल्मों में काम किया और अनगिनत रिकॉर्ड तोड़ एलबम रिलीज किए।