फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना की गिरफ्तारी की मांग और एनसीबी दफ्तर पहुंचा आर्यन खान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 12 Nov 2021 07:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

महीनों से समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे मलिक ने आगे कहा है कि ऐसा लगता है कंगना रणौत ने इस तरह का बयान देने से पहले मलाना क्रीम (हशीश, एक विशेष किस्म की ड्रग्स जो हिमाचल में उगती है) की भारी खुराक ली है। 

 

 
विज्ञापन

2 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स केस में जमानत पर जेल से बाहर निकला आर्यन खान आज शुक्रवार को एजेंसी के सामने पेश हुआ। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को इस शर्त के साथ ही जमानत दी थी कि उस हर हफ्ते (शुक्रवार) को एनसीबी के सामने पेश होना होगा। शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को 3 अक्तूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन का नाम सामने आते ही हंगामा मच गया था। वह करीब 25 दिनों से जेल में बंद था जिसके बाद कई बार उसकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज की। इसके बाद आर्यन के वकीलों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और आर्यन खान को जमानत मिल गई।

 

विज्ञापन

3 of 10
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां लगातार पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। निखिल जैन के साथ उनकी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे। अब नुसरत ने निखिल जैन के साथ अपनी पहली शादी पर उठे पूरे विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस नुसरत जहां ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान ये बताया कि इस पूरे मामले में उनकी छवि को सभी लोगों के सामने गलत तरह से पेश करने की कोशिश की गई है।

Nusrat Jahan: निखिल जैन संग विवादित शादी पर नुसरत जहां ने कहा- मेरी शादी के लिए उन्होंने पैसे नहीं दिए, मुझे गलत तरीके से पेश किया

 

 

 

4 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

देश की आजादी का साल 2014 बताकर कंगना रणौत चौतरफा विवादों में घिर गई हैं। कहीं उनपर एफआईआर दर्ज हो रही है तो कहीं कोई उन्हें देशद्रोही करार दे रहा है। अब कंगना पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने निशाना साधा है और उन्हें शूर्पणखा की बहन कहा है, साथ ही कंगना को बिहार में ऐसा बोलने का चैलेंज दिया है। 

 

विज्ञापन

5 of 10
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : सोशल मीडिया

शशांक खैतान के साथ मिलकर करण जौहर दर्शकों के लिए कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपनी नई फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की घोषणा की है। इस फिल्म में हैंडसम हंक विक्की कौशल संग खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। करण जौहर ने फिल्म के पोस्टर के साथ साथ तीनों सितारों के किरदार से भी दर्शकों का परिचय करवा दिया है। पहले पोस्टर में विक्की कौशल मस्ती भरे मोड में नजर आ रहे हैं और उनके किरदार का नाम गोविंदा वाघमारे हैं।

गोविंदा नाम मेरा: करण जौहर ने की नई फिल्म की घोषणा, विक्की की घरवाली बनेंगी भूमि तो बाहरवाली होंगी कियारा

 

 

विज्ञापन

6 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत एक बार फिर सुखिर्यों में हैं। लेकिन हर बार की तरह वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि अपने उस नए बयान के लिए जिसमें उन्होंने उन्होंने कहा है कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। कंगना ने एक निजी इंटरव्यू में कहा है  "वो आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।" कंगना के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। यहां तक कि आम आदमी पार्टी (आप) ने  मुंबई पुलिस में कंगना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।


Kangana Ranaut: कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज, कहा था- '1947 में भीख मिली, आजादी तो 2014 में मिली'
 

 

विज्ञापन

7 of 10
श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा आर्या आज टेलीविजन का एक जाना-माना नाम हैं। वो पिछले कई सालों से एकता कपूर के लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य में प्रीता की भूमिका में निभा रही हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर मशहूर किया। श्रद्धा आर्या कई बार ऑन-स्क्रीन दुल्हन के लिबास में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब फैंस की पसंदीदा प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या जल्द ही असल जिंदगी में भी दुल्हन बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो टीवी की ये खूबसूरत अदाकारा जल्द ही सात-फेरे लेंगी।

Television: जल्द दुल्हन बनेंगी कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या, इस दिन रचाएंगी नेवी अफसर से शादी

 

 

8 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के 2014 में आजादी मिली वाले बयान पर हंगामा मच गया है। अपने अभिनय से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनसे पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की मांग की भी की जा रही है। कई यूजर्स का कहना है कि भीख में तो कंगना को पद्मश्री मिला होगा! आजादी तो लहू के फुहारों से मिली थी।

 

 

9 of 10
एलेक बाल्डविन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'रस्ट' के सेट पर अभिनेता एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई थी। इस हादसे में फिल्म की सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में अब फिल्म के क्रू मेंबर ने एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा सहायक निदेशक डेव हॉल और हैन्ना गुटिरेज रीड के लिए भी दायर किया गया है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक फिल्म के सेट से एक चीफ इलेक्ट्रीशियन ने यह लापरवाही का मुकदमा दायर किया है।

मैक्सिको: गलती से सिनेमैटोग्राफर की हत्या करने के मामले में एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दर्ज, प्रॉप गन से चली थी गोली

 

 

विज्ञापन

10 of 10
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। चाहे उनकी फिल्म हो या फिर उनका कोई बयान, वह विवादों से घिरी रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि स्वारा या तो खुद विवादों में कूद पड़ती हैं या फिर विवाद उनका साथ नहीं छोड़तें। यही वजह है कि स्वरा अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर स्वरा की एक फोटो पर यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि स्वरा खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाईं और यूजर को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर का कमेंट और स्वरा का जवाब वायरल हो रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें