फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विक्की-कटरीना का गृह प्रवेश और खेसारी-पवन के विवाद पर भड़कीं अक्षरा, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sun, 19 Dec 2021 07:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विक्की-कटरीना, खेसारी-पवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में 9 दिसंबर को सात फेरे लिए। ये शादी बहुत ही हाइप्रोफाइल रही लेकिन इसमें केवल बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। अभी हाल ही में कटरीना ने शादी के बाद अपनी ससुराल में पहली रसोई बनाई थी। अब इस न्यूली मैरिड कपल ने जूहु में एक अपार्टमेंट लिया है। दोनों अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे। न्यूली मैरिड कपल कटरीना और विक्की ने अपने सपनों के घर में प्रवेश कर लिया है। दोनों गृहप्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे। इस दौरान गृह प्रवेश की पूजा के लिए विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल और मां वीना भी अपार्टमेंट के बाहर देखे गए।

 Katrina-Vicky: नए घर में विक्की और कटरीना का गृह प्रवेश, बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी

 

 

विज्ञापन

2 of 10
पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार इन दिनों अपने विवाद की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच की जुबानी जंग जारी है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने बयानों में दोनों स्टार एक-दूसरे से जुड़े खुलासे भी कर रहे हैं, जिस वजह से खेसारी और पवन सिंह खबरों में छाए हुए हैं। वहीं, इस विवाद पर अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बाकी स्टार भी अपने राय दे रहे हैं। बीते दिनों, खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर दिनेश लाल ने प्रतिक्रिया दी थी और अब पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Bhojpuri: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- उपलब्धि को पचाना सीखो 

 

विज्ञापन

3 of 10
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर नजर आई थीं। करीना की भी ये डेब्यू फिल्म थी और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया। ‘रिफ्यूजी’ के बाद करीना कपूर का करियर काफी तेजी से भागा। लेकिन अभिषेक बच्चन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं लेकिन इन सबके बीच अभिषेक बच्चन के एक्टिंग स्किल्स पर हमेशा सवाल खड़े किए गए हैं। कई बार अभिषेक अपनी एक्टिंग की वजह से ट्रोल हुए हैं और अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।

 Abhishek Bachchan Struggle: अभिषेक बच्चन ने बयां किया स्ट्रगल का दर्द, बोले, ‘बहुत दिल टूटा, दर्द हुआ’, बिग बी ने दी ये प्रतिक्रिया

4 of 10
लीना मारिया पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश चंद्रशेकर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तेजी से जांच कर रही है। अब तक इस मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, तो दूसरी तरफ ईडी भी अपनी जांच में कई बड़े खुलासे कर रही है। वहीं, अब ईडी ने खुलासा किया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल भी बहुत बड़ी ठग महिला है और वही अपने पति के धोखेबाजी के धंधे की मास्टरमाइंड भी है। दरअसल, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चाजर्शीट दाखिल की है और इस बात को चार्जशीट में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस चार्जशीट का हवाला देते हुए बताया गया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना के खिलाफ सबूत सामने आ गए हैं लेकिन इसके बाद भी उसने लेन-देन की बात से इनकार कर दिया है। 

 ईडी का दावा: सुकेश की पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया भी मास्टरमाइंड, पति की गिरफ्तारी के बाद मिटाए सबूत

 

विज्ञापन

5 of 10
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म '83' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म '83' का मोंटाज दिखाया गया था। उस समय रणवीर और दीपिका दोनों भी वहीं मौजूद थे। जैसे ही रणवीर की तस्वीर बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुई दीपिका इमोशनल हो गई थीं। अब फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पहली बार दीपिका ने फिल्म 83 देखीं तो वे बहुत भावुक हो गईं थी और रोने लगीं थी। जिसके बाद दीपिका ने कबीर को फोन किया।

 '83' Movie: रणवीर सिंह स्टारर '83' देखते हुए रो पड़ीं दीपिका, डायरेक्टर कबीर खान से फोन करके कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन

6 of 10
James Bond collection - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर के अलावा भारत में कोलकाता से लेकर दिल्ली तक जब पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में थीं, तो इसी बीच चुपके से दुनिया का नंबर वन जासूस करोड़ों लोगों के मोबाइल के जरिये चुपके से उनके घरों तक पहुंच चुका है। जी हां, दुनिया की नंबर वन जासूसी फ्रेंचाइजी मानी जाने वाली जेम्स बॉन्ड की फिल्में अब दर्शक घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। ओटीटी प्राइम वीडियो ने 1962 में रिलीज हुई जेम्स बॉन्ड की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ से लेकर 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्पेक्टर’ तक की सारी फिल्में एक साथ अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी हैं। सर्दियों की छुट्टियों के लिए ओटीटी दर्शकों के लिए ये साल का सबसे बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

 James Bond On OTT: मोबाइल के जरिये आपके घर तक पहुंचा जेम्स बॉन्ड, यहां देखिए अब तक की 23 फिल्में

 

 

विज्ञापन

7 of 10
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दिल की भड़ास निकाली है। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में नोरा फतेही ने लिखा है, जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फेंकी, वह मिट्टी में बदल गई, और मैंने उसे बड़ा किया। गौरतलब है कि नोरा फतेही अपने डांस के अलावा अपनी अदाओं से लोगों का दिल चुरा लेती हैं। कई बार वह अपने ग्लैमरस लुक और आउटफिट को लेकर ट्रोल भी होती हैं, लेकिन इसके बाद भी नोरा सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियोज शेयर करने से गुरेज नहीं करतीं।

 Nora Fatehi: नोरा फतेही ने रेड गाउन में फोटो शेयर कर निकाली दिल की भड़ास, लिखी यह बात

8 of 10
सोनाली कुलकर्णी, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो फैंस के बीच हमेशा चर्चाओं में रहता है। इस शो में हर हफ्ते मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार शामिल होते हैं, जो अपनी फिल्म से लेकर गानों तक का प्रमोशन करते दिखाई देते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन, एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी और सचिन खेडेकर पहुंचे। इस दौरान रवि, सोनाली और सचिन खेडेकर ने कपिल शर्मा के साथ ढेर सारी मस्ती की। ये तीनों कलाकर यहां पर अपनी वेब सीरीज ‘whistleblower’ का प्रमोशन करने पहुंचे। इस वेब सीरीज में सोनाली ने रवि किशन की पत्नी का किरदार निभाया है और इसी वजह से दोनों के सीरीज में रोमांटिक सीन्स भी है, जिस बारे में कपिल शर्मा के शो में बात हुई।

 The Kapil Sharma Show: सोनाली कुलकर्णी ने इंटीमेट सीन के बारे में बताई मजेदार बात, सुनकर रवि किशन ने शर्म से छिपाया मुंह

9 of 10
मणिकर्णिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास की तरफ से कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। फिल्म में कंगना का अभिनय बेहद ही दमदार है। ये फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की देशभक्ति और बहुदरी की दांस्तान बयां करती है। फिल्म 'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शक्ति और शौर्य को दिखाती है। भारतीय दूतावास की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिल्म मणिकर्णिका की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन जी स्टूजियोज के सहयोग से किया गया।

Manikarnika: भारतीय दूतावास ने किया कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन, रानी लक्ष्मीबाई की देशभक्ति को दिखाती है ये फिल्म 

विज्ञापन

10 of 10
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनके पति निक जोनास पहले ही 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' देख चुके हैं। प्रियंका ने शनिवार रात फिल्म के प्रीमियर के ग्रीन कार्पेट पर वॉक किया और फिल्म पर अपने पति निक जोनास के विचार शेयर किये। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' फिल्म लगभग दो दशकों के बाद कीनू रीव्स की नियो के रूप में वापसी का प्रतीक है। फिल्म मैट्रिक्स ब्रह्मांड में प्रियंका चोपड़ा को सती के वयस्क संस्करण के रूप में पेश करती है।

 Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने कहा- निक को पसंद है 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', बताया प्रशंसक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें