प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके पति निक जोनास उनके साथ इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने वाले थे। उन्होंने कहा कि उनके पति इस प्रीमियर में नहीं आ पाये, क्योंकि उनके टूर में से कोई कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने सावधानी बरती। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक ने फिल्म देखी है। उन्हें यह पसंद है और वह वैसे भी द मैट्रिक्स के प्रशंसक हैं।