वाल्ट डिज्नी की शुरू की गई कंपनी डिज्नी स्टूडियोज के शताब्दी वर्ष के समारोहों का आगाज यहां अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य स्थित शहर अनाहाइम में शुक्रवार से शुरू हुए डी 23 एक्सपो में धूमधाम से हुआ। पहले दिन के अलग अलग सत्रों में डिज्नी, पिक्सार और डिजनी एनीमेशन स्टूडियो की नई फिल्मों और सीरीज के एलान दिन भर होते रहे। औऱ, इन सत्रों के बीच भारत को लेकर भी कंपनी ने अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं से परदा उठाया। भारतीय ओटीटी दर्शकों के लिए शुक्रवार को हुए एलान में सबसे अहम रहा पौराणिक गाथा महाभारत पर एक भव्य सीरीज बनाने का एलान। सीरीज की पटकथा पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसके कलाकारों और तकनीकी टीम भी घोषित कर दी जाएगी।