'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10वें दिन फिल्म की कमाई में और अधिक उछाल देखने को मिला। में एक और महत्वपूर्ण उछाल देखा गया। रविवार को इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर आठ करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट नजर आई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही डेडपूल एंड वूल्वरिन टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। टॉम क्रूज की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।