सिनेमाघरों में एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। जहां हॉलीवुड फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ते देखा जा रहा है। वहीं, हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं और कुछ ही वक्त बाद हट भी जा रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज', अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' और जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' लगी है। इसके अलावा शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भी दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिशें कर रही है। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-