फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

Sun, 31 Mar 2024 08:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर मार्च के महीने में बहुत सी फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन कुछ ही मूवीज दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रहीं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला एक्स कॉन्ग भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं, क्रू ने भी टिकट खिड़की पर धमाकेदार आगाज किया है। इनके अलावा स्वातंत्र्य वीर सावरकर, मडगांव एक्सप्रेस और योद्धा भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म  ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।
Meena Kumari: मजबूरी में मीना ने फिल्मों में रखा था कदम, सात साल की उम्र में डेब्यू कर इंडस्ट्री पर किया राज
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गॉडजिला एक्स कॉन्ग – द न्यू एम्पायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
गॉडजिला एक्स कॉन्ग ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। मॉन्स्टरवर्स की इस नई फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है कि फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की अच्छी पकड़ नजर आई। शनिवार को फिल्म ने 13.5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 27.5 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू की कहानी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले दिन सभी को चौंकाते हुए नौ करोड़ 25 लाख रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे  दिन इस फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए नौ करोड़ 60 लाख रुपये बटोरे। इस कमाई के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 18.85 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 7
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रणदीप हुड्डा की दमदार अदाकारी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीेंचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही रणदीप की इस फिल्म की कुल कमाई 13.95 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस का भी 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की तरह ही हाल है। यह फिल्म भी अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। दमदार अभिनेताओं के होने के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा बिजनेस करने मे असफल रही है।  नौवें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 15.65 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

6 of 7
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई है। 16वें दिन इस फिल्म ने 33 लाख रुपये बटोरे। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 33.81 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'शैतान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म शैतान लोगों के दिलों को जीतने मे कामयाब रही है। आर माधवन और अजय देवगन की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। चौथे हफ्ते मेंं भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा है। इस फिल्म ने 23वें दिन एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 137 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें