मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स इस साल की अपनी तीसरी बड़ी फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर' रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साल 2018 में आए इसके पहले पार्ट के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म के अगले पार्ट के लिए काफी उत्सुकता थी। अब जहां 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरेवर' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, वहीं लोगों के बीच इसको सिनेमाई पर्दे पर देखने के लिए भी बेसब्री भी बढ़ गई है। ऐसे में हाल ही में आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित फिल्म कल यानी 6 नवंबर को अफ्रीका में प्रीमियर हो गया। मार्वल यूनिवर्स के सारे फैंस को प्रीमियर में अपने पसंदीदा स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला, जो उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। इस हफ्ते 11 नवंबर को दस्तक दे रही इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने इवेंट के ब्लैक कारपेट पर अपने फैशन से जलवा बिखेरा।