अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर कान्ये वेस्ट आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कान्ये वेस्ट अक्सर विवादों में फंस जाते हैं और ऐसे में उन्हें विवादों का किंग भी कहा जाता है। पिछले दिनों उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लग गया था, फिर पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास' ने रैपर के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली और इसके बाद फोर्ब्स के मुताबिक वह बिलेनियर भी नहीं रहे। वहीं, अब इस सबके बीच एक बार फिर कान्ये वेस्ट सुर्खियों में आ गए हैं। रैपर का कहना है कि वह एक महीने किसी से बात नहीं करेंगे, बोल्ड फिल्में नहीं देखेंगे और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएंगे।