फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquaman 2 Teaser: 'एक्वामैन 2' का जबर्दस्त टीजर रिलीज, जेसन मोमोआ सुपरहीरो बन फिर करेंगे अपने राज्य की रक्षा

Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्वामैन 2 - फोटो : social media
हॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम' अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। पिछले काफी समय से जहां यह फिल्म एम्बर हर्ड के कारण सोशल मीडिया ट्रेंड हो रही थी, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की 'एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फैंस को 2018 के बाद अब जाकर अपने पसंदीदा किरदारों की झलक दोबारा देखने को मिली है, जिसने उनके अंदर फिल्म के लिए उत्साह भर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
एक्वामैन पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
डीसी कॉमिक्स की पहली फिल्म ‘एक्वामैन’साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने तब दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी थी कि सभी इसके हर किरदार के दीवाने हो गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कामयाबी हासिल की थी और डीसी कॉमिक्स के प्रशंसक तभी से इसकी सीक्वल की आस लगाए बैठे थे। जिस दिन से  ‘एक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम’ की घोषणा हुई थी, उसी दिन से दर्शक इसकी एक झलक पाने के लिए बेचैन थे। अब मेकर्स ने दुनियाभर में फैले अपने फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए फिल्म का एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज किया। इसके साथ ही  ट्रेलर की रिलीज डेट भी फैंस को बता दी गई है।  
विज्ञापन

3 of 5
एक्वामैन में जैसन मोमोआ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
डीसी सुपर हीरो यूनिवर्स की फिल्म 'एक्वामैन 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एम्बर हर्ड को फिल्म से निकाले जाने की खबरें पिछले दिनों खूब वायरल हुई थीं, वहीं टीजर से साफ हो गया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' में भी अभिनेता जेसन मोमोआ और एम्बर हर्ड लोगों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। 'एक्वामैन 2'  में दोनों एक बार फिर अपनी एक्शन से भरपूर भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। जेम्स वान द्वारा निर्देशित फिल्म का टीजर काफी जानदार है।
Sunny Deol: धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल, इतने दिनों तक यूएस में पिता का ध्यान रखेंगे एक्टर

4 of 5
जेसन मोमोआ - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर की शुरुआत जेसन मोमोआ के नए खतरे ब्लैक मांटा से लड़ते हुए होती है। इतना ही नहीं दिखाया जाता है कि जेसन का घर जला दिया गया है और वह अपने राज्य को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। टीजर में दिखाए गए एक्शन से लेकर वीएफएक्स तक ने दर्शकों में गजब का उत्साह भर दिया है। टीजर में यह भी बताया गया है कि आज से चार दिन बाद 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। यानी मतलब साफ है फिल्म का ट्रेलर 14 सितंबर को फैंस के सामने आएगा।
Adnan Sami: जब शूटिंग के बीच में अदनान के लिए स्वेटर खरीदने जा पहुंचे SRK, सिंगर ने साझा किया बेहतरीन अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एक्वामैन 2' से बाहर नहीं हुई एम्बर हर्ड - फोटो : social media
फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में जेसन मोमोआ, एम्बर हर्ड, निकोल किडमैन जैसे कलाकार थे। आपको बता दें कि यह वही फिल्म है, जिससे एम्बर को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। अब देखना यह होगा कि जॉन डेप से मिली करारी हार के बाद फैंस उनके फिल्म में होने पर क्या रिएक्शन देते हैं। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने की बात करें तो 'एक्वामैन 2' इस साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें