फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine Conflict: अमेरिकी अभिनेत्री एनालिन मैककॉर्ड ने की रूस और यूक्रेन के बीच शांति की अपील, जमकर हुईं ट्रोल

Fri, 25 Feb 2022 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनालिन मैककॉर्ड और पुतिन - फोटो : social media
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में सभी लोग शांति की अपील कर रहे हैं। सब यही चाहते हैं कि यह सब जल्दी ही खत्म हो जाए और इसके लिए लोग शांति की मांग कर रहे हैं। इन्हीं सब के बीच अमेरिकी अभिनेत्री एनालिन मैककॉर्ड द्वारा इस मामले में शांति की अपील करने का एक प्रयास सोशल मीडिया पर उनके लिए भारी पड़ गया। उन्होंने अपनी इस अपील में 'व्लादिमीर पुतिन' की मां बनने की इच्छा जताई, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का समना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनालिन मैककॉर्ड - फोटो : social media
34 वर्षीय अभिनेत्री बोलती नजर आई कि "डीयर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मुझे बहुत खेद है कि मैं तुम्हारी मां नहीं थी।" अभिनेत्री का इस कविता के लिए सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। इसकी वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
विज्ञापन

3 of 5
एनालिन मैककॉर्ड - फोटो : social media
मैककॉर्ड ने गुरुवार सुबह अपना यह वीडियो रूसी राष्ट्रपति के लिए अपने ट्वीटर पर अपलोड किया था। गौरतलब है कि पुतिन ने अपने सैनिकों को पड़ोसी देश यूक्रेन पर आक्रमण करने का आदेश दे दिया है, जिसके बाद अभिनेत्री ने यह वीडियो पोस्ट की।
 

 

4 of 5
रूसी राष्ट्रपति और एनालिन मैककॉर्ड - फोटो : social media
पुतिन का जीवन होता अलग 
पूरे वीडियो में मैककॉर्ड इस बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं कि पुतिन का जीवन कैसे अलग होता अगर वह उनका पालन -पोषण करतीं। एक ट्रोलर ने उन्हें लिखा, "यह कविता पुतिन को जरूर ही रोक देगी। आप बहुत बहादुर और ताकतवर हैं मैककॉर्ड।" एक अन्य ने मजाक में कहा, "अगली बार 'इमेजिन' गाएं। वह इससे कई ज्यादा आसान है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : रायटर्स
रूस ने किया यूक्रेन पर हमला
रूस के इस हमले में कम से कम 137 उक्रेनियों की मौत हो गई है। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद से एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़ा हमला है। रूस ने गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद भूमि, वायु और समुद्र से अपना आक्रमण शुरू किया। अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस का लक्ष्य कीव पर कब्जा करना और सरकार गिराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें