मशहूर गायिका और अभिनेत्री केके व्याट ने हाल ही में फैंस के साथ ऐसी खबर साझा की, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए। दरअसल, सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह 11वीं बार मां बनने जा रही हैं। अभिनेत्री पहले से ही 10 बच्चों की मां हैं। ऐसे में 11वीं बार मां बनने की खबर सुन सभी हैरान रह गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सिंगर केके व्याट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की दो तस्वीरें साझा कीं।
शेयर कीं गई इन तस्वीरों में लाल रंग की ड्रेस में सिंगर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केके व्याट ने कैप्शन में लिखा, मेरे पति जकारिया डेविड डेरिंग और मैं यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं कि व्याट परिवार में एक और बच्चा आने वाला है। यह 11वां बच्चा होगा।