फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: किसी ने दोस्तों तो किसी ने परिवार के साथ खेली होली, गुलाल लिए मस्ती के रंगों में रंगे ये सितारे

Mon, 25 Mar 2024 11:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
होली 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
आज होली के त्योहार की चमक चारों तरफ देखने को मिल रही है। सभी सितारे रंगों के साथ जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं और एक-दूसरे को होली के साथ-साथ प्यार के रंगों में रंग रहे हैं। ऐसे में कई सितारों के घर भी होली की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को भी इस त्योहार की बधाई दे रहे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर, जो होली की मस्ती में गुम हैं...
विज्ञापन

2 of 6
नव्या नवेली नंदा-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नजर आए। उन्होंने साथ मिलकर होली भी खेली। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इस त्योहार की बधाई भी दी।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांस तक का मजा, रवीना-रजनीकांत का चलेगा जादू
विज्ञापन

3 of 6
मनीषा रानी-नेहा मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा रानी ने होली के त्योहार पर अपने फैंस को बधाई दी। उन्होंने कई प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे रानी कलर की सारी पहने नजर आईं। चेहरे पर गुलाल लगाए होली के गाने पर डांस करते हुए उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं दीं। वहीं नेहा मलिक ने भी आज प्यारी तस्वीर साझा की। उन्होंने होली खेलते हुए अपनी तस्वीर साझा की और फैंस की त्योहार की बधाई भी दी।
Kamal Haasan: 'इंडियन 2'-'इंडियन 3' से धमाल मचाने को तैयार कमल हासन, अभिनेता ने फिल्मों पर साझा किया बड़ा अपडेट

 

4 of 6
मोनालिसा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
होली के त्योहार का रंग मोनालिसा पर भी चढ़ा। उन्होंने क्रॉप टॉप और जींस पहने हुए अपनी हॉट तस्वीर साझा की। वे पूरी तरह से होली के रंग में रंगी हुई थीं। वहीं अमिताभ बच्चन ने होली के त्योहार पर कुछ पुरानी यादगार तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे थे।
Randeep Hooda: 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गए थे रणदीप, बोले- लगा जिंदगी आधी कट गई हो...
विज्ञापन

5 of 6
शमा सिकंदर, अवनीत कौर, उर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
शमा सिकंदर ने होली के त्योहार पर अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया। उन्होंने स्काई ब्लू शॉर्ट ड्रेस में गुलाल और रंगों के साथ तस्वीर साझा की। अवनीत कौर व्हाइट सूट पर होली का मजा लेती दिखीं। वहीं उर्फी जावेद भी रंगों के त्योहार में रंग गईं और अपनी प्यारी तस्वीर साझा कर फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दीं।
Emraan Hashmi: जन्नत में इमरान के प्रपोजल दृश्य का असल जिंदगी से कनेक्शन, सीन रीक्रिएट कर पत्नी को किया था खुश
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी चटर्जी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी होली के रंगों में पूरी तरह से रंगी नजर आईं। उन्होंने साड़ी पहने गुलाल लगाए अपनी तस्वीर साझा की। वहीं 'छोटे मियां बड़े मियां' भी इस त्योहार का मजा लेते दिखे। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने मजेदार अंदाज में होली खेली। कैप्शन में उन्होंने लिखा। 'बुरा न मानों होली है।'
Box Office Report: वीकएंड पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में सुधार, जानें मडगांव एक्सप्रेस-योद्धा का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें