फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Web Series: जब हिंदी में रीमेक हुईं ये कोरियन सीरीज, दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार

Fri, 16 Aug 2024 04:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते कुछ समय में कई ऐसी हिंदी वेब सीरीज बनी हैं, जो कोरियन सीरीज का रीमेक हैं। आज हम उन हिंदी सीरीज की बात करेंगें, जो हिंदी दर्शकों के लिए रीमेक की गईं। 
 
विज्ञापन
1 of 4
कोरियन सीरीज के हिंदी रीमेक - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ समय में देश में कोरियन फिल्मों और सीरीज का चलन काफी बढ़ा है। दर्शक बड़े चाव से इनका आनंद लेते हैं। ओटीटी के चलन में आने के बाद से दर्शकों के पास विदेशी फिल्में और सीरीज का विकल्प और भी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि, विदेशी कहानियों को हिंदी दर्शकों के पसंद के अनरुप ढाल कर पेश करने का फॉर्मूला काफी सफल रहा है। इस वजह से बीते कुछ समय में कई ऐसी हिंदी वेब सीरीज बनी हैं, जो कोरियन सीरीज का रीमेक हैं। आज हम उन हिंदी सीरीज की बात करेंगें, जो हिंदी दर्शकों के लिए रीमेक की गईं। 
विज्ञापन

2 of 4
'ग्यारह-ग्यारह' - फोटो : इंस्टाग्राम@ ZEE5
ग्यारह-ग्यारह 
इस कड़ी में सबसे ताजा सीरीज है ग्यारह-ग्यारह। जी5 पर प्रसारित हो रही ये सीरीज एक फैंटेसी क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें राघव जुयाल,कृतिका कामरा, धैर्य कारवा आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। सिख्या एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित ये सीरीज कोरियन सीरीज का रीमेक है। ये सीरीज कोरियन सीरीज 'सिग्नल' का हिंदी रुपांतरण है। 
Priyanka Chopra: 'सिटाडेल 2'-'द ब्लफ' में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, हेड्स ऑफ स्टेट में होगा धांसू एक्शन
विज्ञापन

3 of 4
'दुरंगा' - फोटो : इंस्टाग्राम@kavishsinha
'दुरंगा'
'दुरंगा' एक हिंदी वेब सीरीज है, जिसका पहला सीजन 19 अगस्त 2022 को प्रीमियर हुआ था। यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार और एजाज खान ने किया है। इस सीरीज में उलझ अभिनेता गुलशन देवैया और दृष्टि धामी प्रमुख किरदारों में नजर आए थे। ये सीरीज भी कोरियन सीरीज 'फ्लावर ऑफ एविल' का हिंदी रीमेक है। पहले सीजन की सफलता के बाद इसका दूसरा सीजन साल 2023 में प्रसारित किया गया। 
सारा ने मनाया सैफ का जन्मदिन, करीना-इब्राहिम भी दिखे साथ
विज्ञापन

4 of 4
'ए लीगल अफेयर' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'ए लीगल अफेयर'
अंगद बेदी और बरखा सिंह अभिनीत वेब सीरीज "ए लीगल अफेयर" भी एक हिट कोरियन सीरीज "सस्पिशियस पार्टनर" की रीमेक है। इस मूल सीरीज में एक वकील और उसके सहयोगी के बीच के जटिल संबंधों को दिखाया गया है। इसके हिंदी रीमेक में इसकी आकर्षक कहानी को भारतीय अंदाज में दिखाया गया है। इस सीरीज में अंगद बेदी, बरखा सिंह, दिव्येंदु भट्टाचार्य आदि कलाकारों ने काम किया है। 
इस फेमस यूट्यूबर के साथ जुड़ा निक्की शर्मा का नाम, डेटिंग की चर्चा तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें