फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया ने किया अपनी नई फिल्म का एलान, इस दिन पहुंचेगी दर्शकों के बीच

Wed, 24 Jul 2024 12:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhimesh
फिल्मी दुनिया के लोकप्रिय सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया की आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। गायकी से अलग हिमेश रेशमिया ने अभिनय की दुनिया में भी किस्मत आजमाई है। वह एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में 23 जुलाई को हिमेश ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी नई फिल्म का एलान किया।
विज्ञापन

2 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhimesh
हिमेश रेशमिया अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर इसका एलान सोशल मीडिया पर किया। इस फिल्म का नाम है 'जानम तेरी कसम'। इसे हिमेश रेशमिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। वे इस फिल्म का निर्माण राधिका राव और विनय सप्रू के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म के एलान के साथ-साथ इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जानम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमेश रेशमिया के फिल्मी करियर की यह 10वीं फिल्म है। 'जानम तेरी कसम' एक दर्दभरी लव स्टोरी फिल्म है। इसमें फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू बनाने जा रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने बताया है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 

4 of 5
जानम तेरी कसम - फोटो : वीडियो ग्रैब
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हिमेश रेशमिया ने टीजर जारी कर लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! 'जानम तेरी कसम' एक दुखद प्रेम की कहानी है। राव और सप्रू फिल्म्स के सहयोग से हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा निर्मित यह फिल्म दशहरा 2025 पर रिलीज होगी'।
Dulquer Salmaan: निर्देशक पवन सादिनेनी ने जो तारीख ट्वीट की, उसका दुलकर सलमान से निकल गया कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानम तेरी कसम - फोटो : वीडियो ग्रैब
हिमेश रेशमिया ने आज भी एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म "जानम तेरी कसम' का टाइटल ट्रेक शेयर किया है और फैंस से इस पर रील्स बनाने का आग्रह किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'जिस दर्द में आराम है, इश्क उसी का नाम है'। हिमेश रेशमिया से बर्थडे पर यह रिटर्न गिफ्ट पाकर फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।
Rohit Shetty: अपनी कास्टिंग रणनीति पर रोहित ने की चर्चा, कहा- बड़े स्टार से ज्यादा भूमिका पर देते हैं ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें