फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: बेटी के तलाक के बाद 'राग सेवा' करने अयोध्या पहुंचीं हेमा मालिनी, बोलीं- यह दिव्य बुलावा है

Sat, 17 Feb 2024 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब वे पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में, हेमा मालिनी ने राम लला के दर्शन किए हैं। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। अब अभिनेत्री अयोध्या में चल रहे 'राग सेवा' में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार की सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी ने मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की और कहा कि उन्होंने 'राम लला के दिव्य दर्शन' का आनंद लिया। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह मंदिर में 'राग सेवा' करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने लिखा,"अभी परिवार के साथ अयोध्या में हूं और राम लला के दिव्य दर्शन का आनंद ले रही हूं। सच में धन्य महसूस कर रही हूं, विशेष रूप से क्योंकि मैं राम लला के लिए मंदिर में अपनी राग सेवा करूंगी। कई प्रतिष्ठित कलाकार पहले ही यहां प्रदर्शन कर चुके हैं और कई अन्य कतार में हैं। यह एक दिव्य बुलावा है।"

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह के हिस्से के रूप में, राग सेवा नामक एक 45-दिवसीय संगीत कार्यक्रम 27 जनवरी को मंदिर में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न क्षेत्रों और परंपराओं के 100 से अधिक प्रतिष्ठित कलाकार अपनी राग सेवा प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गुड़ी मंडप में किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य कलाकारों में वैजयंती माला, सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, जसबीर जस्सी, अश्विनी भिड़े-देशपांडे, राहुल देशपांडे और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हेमा मालिनी ने मीडिया को बताया, "हमने अच्छे दर्शन किए। यहां सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं...मंदिर की वजह से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है।" अब राम मंदिर आकर रामलला के दर्शन करने वालों के लिए नई व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था के अंतर्गत विशिष्ट व सुगम दर्शन पास भी जारी किए जाएंगे।

Vedang Raina: एक्टिंग में नहीं थी वेदांग रैना की दिलचस्पी, खुशी कपूर के साथ डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें