फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Deol: तलाक के बाद अब राजनीति में प्रवेश करेंगी ईशा देओल! हेमा मालिनी के इस बयान से मची हलचल

Sat, 17 Feb 2024 12:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादीशुदा जिंदगी बिखर चुकी है। भरत तख्तानी के साथ करीब 11 साल का वैवाहिक रिश्ता खत्म हो चुका है। हाल ही में, दोनों ने अपने अलगाव की जानकारी सार्वजनिक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के तलाक की खबर से परिवार हैरान नहीं हुआ। इसकी वजह है, दोनों के रिश्ते में आया खिंचाव। अब हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि आगे चलकर ईशा देओल राजनीति में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा वर्तमान में मथुरा से भाजपा की लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं । एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने साझा किया कि उनके पति धर्मेंद्र हमेशा उनका समर्थन करते हैं,  उन्होंने यह भी कहा कि दिग्गज सुपरस्टार कभी-कभी मथुरा आते हैं। हेमा ने कहा, ''परिवार हर समय मेरे साथ है। धरम जी की वजह से मैं यह कर पा रही हूं। वे मुंबई में मेरे घर की देखभाल कर रहे हैं , इसलिए मैं बहुत आसानी से मथुरा आ रही हूं। मैं आती हूं और वापस चली जाती हूं। मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उससे धरम जी बहुत खुश हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी और ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में आगे जब हेमा से पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि उनके परिवार की अगली पीढ़ी राजनीति में आए तो हेमा ने बेपरवाही से कहा, ''अगर वे चाहें तो आ सकते हैं।'' इसके बाद उन्होंने ईशा के बारे में बात की और कहा, ''ईशा इसके लिए बहुत इच्छुक हैं, उन्हें ऐसा करना पसंद है.'' अगले कुछ वर्षों में, अगर उनकी रुचि है, तो वह राजनीति में शामिल होंगी।'

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
 हाल ही में, हेमा मालिनी ने राम लला के दर्शन किए हैं। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। अब अभिनेत्री अयोध्या में चल रहे 'राग सेवा' में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी ने मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की और कहा कि उन्होंने 'राम लला के दिव्य दर्शन' का आनंद लिया। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह मंदिर में 'राग सेवा' करेंगी।

Huma Qureshi : हुमा कुरैशी ने किया दीपिका के रणवीर वाले बयान का समर्थन, बोलीं ट्रोल्स का काम पीछे पड़ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें