फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: हंसल मेहता बोले- वे लोग टिप्पणीकार बन जाते हैं, जिनका फिल्म निवेश से लेना-देना नहीं

Thu, 19 Sep 2024 08:16 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

द बकिंघम मर्डर्स को सिनेमाघरों में आने के बाद आलोचकों की सराहना तो मिली, लेकिन इसका टिकट खिड़की पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है और अब तो इसे एक-एक करोड़ रुपये कमाने के लिए भी बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता ने एक हालिया साक्षात्कार में इसकी कम कमाई को लेकर बात की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @hansalmehta

2 of 5
करीना कपूर, एकता कपूर, हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता ने कहा कि फिल्मों को केवल एक संख्या तक सीमित कर दिया जाता है। उन्हें लगता है कि इससे काम को काफी कम करके आंका जाता है। हंसल ने कहा कि उनका मानना है कि फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए होती है, इसलिए वक्त पर सोच-विचार किया जा सकता है, लेकिन अब हम फिल्म को समय ही नहीं देते।
विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @hansalmehta
हंसल ने डीएनए को दिए साक्षात्कार में आगे कहा कि वे लोग जिनका फिल्म और उसमें हुए निवेश से कोई नाता नहीं है, वे भी टिप्पणीकार बनकर ऐसा बर्ताव करते हैं, जैसे वे हितधारक हो और वो भी बगैर ये जानें कि फिल्मों का बिजनेस मॉडल काम कैसे करता है।

4 of 5
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @hansalmehta
हंसल मेहता ने कहा कि मैं अब फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसे छोड़ देता हूं, ताकि आगे बढ़ा जा सके, नहीं तो आप इसमें फंस सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर वो ऐसा कहेंगे कि वो घबराते नहीं हैं, तो ये झूठ होगा। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि फिल्मों को एक बहुत छोटा खेल बना दिया गया है, एक वीकेंड गेम।

Shubhas Ghai: ‘सेलिब्रेट सिनेमा 2024’ के उद्घाटन समारोह में पहुंची ‘गदर 2’ की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसमें करीना कपूर, रणवीर बरार, कीथ एलन, प्रभलीन संधू और एश टंडन समेत कई कलाकारों ने काम किया है। यह एक थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है, जिसकी कहानी असीम अरोड़ा, राघव राज कक्कड़ और कश्यप कपूर ने लिखी है। फिल्म ने अभी तक 7.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Yudhra Screening: 'युध्रा' की स्क्रीनिंग में स्टारकास्ट ने लगाए चार चांद, अंगद ने बिखेरा स्वैग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें