शिव सेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे
- फोटो : ANI
अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर शिव सेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे का कहना है, ''चाहे सलमान खान हों या कोई आम आदमी, मुंबई और महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आपने देखा होगा कि हाल ही में मुंबई में गोलीबारी हुई थी और डोंबिवली में एक विधायक पर फायरिंग हुई। आज सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई। ये कैसी कानून व्यवस्था है? गृह मंत्री, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं?... अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं मंत्री और गृह मंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए..."