फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: गुलशन ग्रोवर ने मनीषा कोइराला के साथ देखी 'हीरामंडी', तस्वीर साझा कर की अभिनेत्री की तारीफ

Thu, 02 May 2024 02:30 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुलशन ग्रोवर और उनके परिवार ने अभिनेत्री के घर पर सीरीज को देखकर उनका उत्साह बढ़ाया। अभिनेता ने इस दौरान की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला, गुलशन ग्रोवर और हीरामंडी पोस्टर - फोटो : ट्विटर
मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर दर्शक शुरुआत से ही उत्साहित हैं। 'हीरामंडी' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने मनीषा कोइराला के साथ वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' देखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरेंं साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन समेत कई मशहूर सितारे नजर आए हैं। यह वेब सीरीज तवायफों की जिंदगी पर आधारित है। गुलशन ग्रोवर ने दोस्तों और सीरीज की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक मनीषा कोइराला के साथ मिलकर वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' देखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा कोइराला, गुलशन ग्रोवर - फोटो : ट्विटर
गुलशन ग्रोवर ने दोस्तों के मिलकर अभिनेत्री के घर पर इस सीरीज को देखकर उनका उत्साह बढ़ाया। अभिनेता ने इस दौरान की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही वेब सीरीज की पूरी टीम के लिए सफलता की कामना की है।

4 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी प्रिय दोस्त मनीषा कोइराला के घर पर  दोस्तों के साथ 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' देखी। मनीषा तुम शानदार और बुरी लड़की हो। बेटा संजय और मैं सभी के लिए सुपर सफलता की कामना करते हैं।' गुलशन ग्रोवर और मनीषा कोइराला के साथ इस दौरान  'सौदागर' के एक्टर विवेक मुशरान भी दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। संजय लीला भंसाली ने इस वेब सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने इस सीरीज को काफी बड़े स्टार पर बनाया है। ये सीरीज ओटीटी पर 14 भाषाओं में देखने को मिलेगी। 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें