पठान, जवान, गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नंबर वन बना हिंदी सिनेमा
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने हिंदी सिनेमा में कमाई की जो सुनामी चलाई, वह अब तक थमी नहीं है। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर ‘गदर 2’ ने इस कामयाबी पर केसरिया रंग चढ़ाया। और, कामयाबी के इस तिरंगे का तीसरा रंग पूरा हुआ फिल्म ‘जवान’ की कामयाबी से। भारतीय सिनेमा में इस साल अब तक कुल 150 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और साल की तीसरी तिमाही तक इन फिल्मों से कुल 7122.53 करोड़ रुपये की नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हो चुकी है। और इसमें नंबर वन पर फिर से पहुंच चुका है हिंदी सिनेमा।