फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' का नया पोस्टर जारी, धधकती बंदूकों के बीच राउडी अंदाज में दिखे अजित

Thu, 27 Jun 2024 11:46 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार अजित इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अभिनेता पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हाल ही में फिल्म से अजित का पहला लुक सामने आया था, जिसमें वे माफिया डॉन के किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म का नया पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें अजित का नया अवतार देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
अजित कुमार - फोटो : एक्स
'गुड बैड अग्ली' से अजित कुमार का दूसरा लुक पोस्टर अब सामने आ गया है। कैदी की पोशाक में अजित पृष्ठभूमि में धधकती बंदूकों के बीच खड़े हैं। फिल्म का पहला लुक मई में जारी किया गया था। 2023 में 'थुनिवु' के बाद अजित कुमार अगली बार 'गुड बैड अग्ली' में नजर आएंगे। साउथ स्टार अपने प्रचारक सुरेश चंद्रा द्वारा साझा किए गए दूसरे लुक पोस्टर में शानदार दिख रहे हैं। पोस्टर पर 'गॉड ब्लेस यू मामा' लिखा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'गुड बैड अग्ली का दूसरा लुक। भगवान आपका भला करे मामा। गुड बैड अग्ली सिनेमाघरों में पोंगल 2025।' 'गुड बैड अग्ली' के नए पोस्टर में अजित जेल के कैदी के रूप में नजर आ रहे हैं, उनके कपड़ों पर कैदी नंबर 63 का टैग है। वहीं फर्स्ट लुक पोस्टर में अजित कुमार रंगीन शर्ट पहने हुए नजर आ रहे थे। उनके हाथ पर टैटू बना हुआ था और उनके सामने बंदूकें रखी हुई थीं।

4 of 5
ajith - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार
रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। वहीं उनके एक किरदार काले बाल वाले युवा का होगा। कुछ हिस्सों में वे पोनीटेल के साथ नजर आएंगे। हालांकि, आधिकारिक जानकारियों का इंतजार बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajith - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार
वहीं, बात करें 'गुड बैड अग्ली' की तो यह एक को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन करेंगे। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जाएगा। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम करेंगे और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है। फिल्म पोंगल 2025 के दौरान रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें