साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' लंबे इंतजार के बाद अब रिलीज के लिए तैयार है। तमिल भाषा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को चर्चित निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने डायरेक्ट किया है। 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' में बिग बॉस तमिल सीजन पांच के कंटेस्टेंट रहे वरुण मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की।