फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer Postpone: चिरंजीवी ने रोका बेटे राम चरण की फिल्म का रास्ता, आगे खिसकी 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट

Sat, 12 Oct 2024 11:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज की तारीख में बदलाव किया गया है। फिल्म अब तय समय पर दस्तक नहीं देगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म गेम चेंजर अब संक्रांति 2025 के आसपास रिलीज होगी। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म पहले क्रिसमस 2024 पर रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म पहले 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान किया है।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर की रिलीज की घोषणा दशहरा के दिन 12 अक्तूबर को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस यानी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश के जरिए की गई। पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया दिसंबर 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है और आने वाले महीनों में तीन और गाने रिलीज किए जाएंगे।

 

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्लिप में यह भी कहा गया कि गेम चेंजर के स्थगित होने के कारण अभिनेता चिरंजीवी और उनकी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' के फिल्म निर्माताओं को अपनी रिलीज की तारीख पर पुनर्विचार करना होगा। अभी तक मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म की रिलीज की तारीख अनिश्चित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें