हिंदुस्तान की लोक कहानियों में भूत-प्रेतों का किस्सा जरूर होता है। इन डरावनी कहानियों में दिलचस्पी भी खूब ली जाती है और लोगों की इस दिलचस्पी को फिल्म निर्माताओं ने भी खूब भुनाया है। एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में एक तरफ और हॉरर का तड़का एक तरफ। हॉरर फिल्मों की दीवानगी किस तरह है, इसका अंदाज फिलहाल तो 'स्त्री 2' के कलेक्शन पर नजर डालकर लगाया जा सकता है। हॉरर फिल्मों के प्रति दर्शकों की इस लगाव की नब्ज पकड़कर इसमें समय के साथ-साथ बदलाव भी हुए हैं। फिल्मों में पहले मेकअप के सहारे किरदारों को भूत-प्रेत का हुलिया दिया जाता था। लेकिन, अब तकनीक का सहारा लिया जाता है।