बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इन फिल्मों में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' शामिल है। एक साथ रिलीज हुईं ये तीनों फिल्में एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। हालांकि मेरी क्रिसमस कमाई के मामले में इन फिल्मों से पीछे रही है। वहीं, तमाम साउथ फिल्मों की भीड़ के बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक और फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम ‘मैं अटल हूं’ है। पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कैसी शुरुआत की है? साथ ही जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा..