परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं, जिनकी सफलता आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है। 70 के दशक में परवीन ने वो सबकुछ हासिल किया, जिसे आज कोई भी अभिनेत्री पाने के लिए दिलों जान से मेहनत करती हैं। परवीन ने अपने करियर में करीब 50 फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाएं और शोहरत की बुलंदियों को छुआ, लेकिन इसके बावजूद अपने जीवन के आखिरी वक्त तक परवीन तन्हा रहीं। आज परवीन बॉबी की 19वीं पृण्यतिथि हैं, चलिए आपको अभिनेत्री के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्सों को बारे में बताते हैं।