इस वक्त पूरे देश में कोल्ड प्ले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यह एक ब्रिटिश ॲलटर्नेटिव रॉक बैंड है, जिसे गायक क्रिस मार्टिन और गिटार वादक जॉनी बकलैंड ने साल 1996 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में गठित किया गया था। इस वक्त ये बैंड लगातार सुर्खियां बटोर रहा है,क्योंकि साल 2025 दौरे के लिए उनके टिकट की बिक्री शुरू हुई, जो पलक झपकते ही बिक गईं। सोशल मीडिया पर टिकट पाने और न पाने वालों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। इनमें अब हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा आप वह सब कुछ नहीं पा सकते, जो आप चाहते हैं।