फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: 'काश हेमा मालिनी मेरी मां होतीं', ट्विंकल खन्ना ने क्यों जताई ऐसी इच्छा? जानें पीछे की खास वजह

Mon, 23 Sep 2024 10:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna, @dreamgirlhemamalini
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर बड़ी बेबाकी से अपनी बातों को रखती नजर आती हैं। अब हाल ही में, ट्विंकल खन्ना ने कहा कि अरग हेमा मालिनी उनकी मां होतीं, तो वे साफ पानी के विषय पर चर्चा कर सकती थीं और उन्हें आजीवन मुफ्त प्यूरीफायर सप्लाई होता। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे एक लेख में बताया कि हाल ही में उनके वॉटर प्यूरीफायर फिल्टर से टपकता पानी उन्हें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की याद दिलाता है।' उन्होंने लिखा, "देश में कोई भी हेमा जी से ज्यादा भारत को साफ पानी देने में दिलचस्पी नहीं रखता है। सालों तक वॉटर प्यूरीफायर का समर्थन करने के बाद, अब उन्होंने हमारी नदियों को साफ रखने का संदेश फैलाने के लिए गंगा के किनारे एक डांस भी परफॉर्म किया था।
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने आगे लिखा, लेकिन क्या हमारे नागरिक उनकी अपील सुनेंगे, या यह ऐसा होगा कि आप घोड़े को जल तक तो ले जा सकते हैं, लेकिन उसे पिला नहीं सकते?" इसके बाद ट्विंकल ने लिखा कि उन्होंने हाल ही में अपनी मां-अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को उन चीजों के बारे में बताया, जो उन्हें काफी परेशान करता है। जैसे कि लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने से पहले दो बार नहीं सोचते या फिर लोग सड़कों के कोनों पर पान थूकने से पहले भी नहीं सोचते हैं।'

4 of 5
डिंपल कपाड़िया- ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
जब अभिनेत्री ने मां डिंपल से देश में साफ सड़के, पानी, हवा न होने की शिकायत की, तो दिग्गज अभिनेत्री ने अपनी बेटी से कहा कि गणपति जुलूस के दौरान ध्वनि प्रदूषण कम होता है, जितना कि वह अभी कर रही हैं और फिर उन्होंने फोन रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर मजाक करते हुए ट्विंकल ने लिखा, "यह पहली बार नहीं है जब मैंने चाहा है कि काश हेमा मालिनी मेरी मां होतीं। न केवल हम साफ पानी के बारे में आराम से चर्चा कर सकते थे, बल्कि मुझे जीवन भर के लिए फ्री वाटर प्यूरीफायर भी मिल सकता था।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें