फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor-Travis: टेलर-ट्रैविस के रिश्ते से प्रेरित होकर बनाई जा रही फिल्म, पॉप स्टार और खिलाड़ी का दिखेगा रोमांस

Sat, 07 Sep 2024 11:25 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट को हाल ही में, अपने प्रेमी ट्रैविस केल्से के मैच के दौरान उनका हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। ट्रैविस केल्से एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो कैनसस सिटी चीफ्स की ओर से खेलते हैं। उनकी टीम ने बाल्टीमोर रेवेन्स को मात दी है। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में हैं और इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों के रिश्ते से प्रेरित होकर एक फिल्म भी बनाई जा रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्स - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift/killatrav
मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट को हाल ही में, अपने प्रेमी ट्रैविस केल्स के मैच के दौरान उनका हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। ट्रैविस केल्से एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो कैनसस सिटी चीफ्स की ओर से खेलते हैं। उनकी टीम ने बाल्टीमोर रेवेन्स को मात दी है। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में हैं और इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों के रिश्ते से प्रेरित होकर एक फिल्म भी बनाई जा रही है।

Amar Kaushik Interview: मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की पूरी जन्म कुंडली! सुनिए अमर कौशिक का ‘शुक्ल पक्ष’
विज्ञापन

2 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस ने पहली दफा अपने अफेयर की पुष्टि अक्टूबर 2023 में की थी। दोनों को साथ आए एक साल होने वाला है। हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के प्रेम संबंध से प्रेरित होकर बन रही फिल्म का नाम 'क्रिसमस इन द स्पॉटलाइट' है।

Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' की रिलीज को पांच साल पूरे, श्रद्धा कपूर ने साझा की फिल्म से जुड़ी अपनी यादें
विज्ञापन

3 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift
'क्रिसमस इन द स्पॉटलाइट' की कहानी में दो अहम किरदार होंगे। इनमें से एक है- पॉप स्टार और दूसरा- पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी। इसमें जेसिका लॉर्ड पॉप गायिका के किरदार में नजर आएंगी और लेथ वॉल्सचलेगर फुटबॉल खिलाड़ी की भूमिका में दिखेंगे।

4 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift
फिल्म की कहानी को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बोविन नाम की पॉप स्टार की मुलाकात फुटबॉल खिलाड़ी ड्रू से होती है। बोविन से मिलने के बाद ड्रू सार्वजनिक रूप से घोषणा करता है कि उसका बोविन पर क्रश है। इसके बाद दोनों एक-दूजे को डेट करने लगते हैं। धीरे-धीरे उनके सामने प्रेस, परिवार और पैपराजी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift
'क्रिसमस इन द स्पॉटलाइट' की कहानी टेलर और ट्रैविस के रिश्ते से प्रेरित है और आधिकारिक तौर पर उनके रिश्ते पर आधारित नहीं है। इस फिल्म का निर्देशन मिशेल ओउलेट ने किया है। इसका निर्माण ऑफ कैमरा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एरेन ट्रान डोनोह्यू ने लिखी है।

Vettaiyan: 'वेट्टैयन' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को लग सकता है झटका, रिलीज डेट टलने की अटकलें तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें