फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: धूमधाम से गणपति बप्पा को घर ले आईं भारती सिंह, खुशी का किया इजहार

Sat, 07 Sep 2024 11:17 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : एएनआई
देश भर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मनोरंजन जगत के सितारे भी इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिख रहे हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कॉमेडियन भारती सिंह ने बहुत ही उत्साह के साथ गणपति बप्पा को अपने घर में स्थापित किया। उनके साथ उनका तीन साल का बेटा लक्ष्य भी था, जिसे वह प्यार से ‘गोला’ बुलाती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : एएनआई
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर  भारती ने परिवार के साथ मुंबई के अलग-अलग पंडालों में जाकर गणेश प्रतिमा का चयन किया। इस दौरान खुशी से लबरेज भारती ने मीडियाकर्मियों से अपनी खुशी साझा की। भारती ने कहा, मैंने भगवान से हमारे शो ‘लाफ्टर शेफ’ के लिए समय बढ़ाने की प्रार्थना की थी, और समय मिल गया। हम बहुत खुश हैं, बप्पा ने हमारे जीवन में खुशियां भर दी हैं।’ 
Jennifer-Ben: जेनिफर की 'अनस्टॉपेबल' का हुआ प्रीमियर, बेन ने की है प्रोड्यूस, निर्देशक ने बताया सेट का माहौल

 
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : एएनआई
भारती सिंह ने गणपति बप्पा के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा, ‘मेरे गणपति बप्पा मेरा गोला है, जिसका अर्थ है, चाहे गणपति की मूर्ति कितनी भी भव्य क्यों न हो, आप उन्हें हमेशा एक बच्चे के रूप में ही देखेंगे। मैं बहुत भावुक हो जाती हूं; हम बच्चे जैसे गणेश को घर ला रहे हैं। गोला 3 साल का हो गया है और आज वह तीसरी बार गणपति बप्पा को घर लाने के लिए मेरे साथ आया है’

 

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : एएनआई
अभिनेत्री ने इस दौरान बताया की कि वह डेढ़ दिन के लिए गणपति बप्पा को अपने घर पर रखने की योजना बना रही हैं, ताकि वह लंबे समय तक दिव्य उपस्थिति का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा, ‘इस बार, हम डेढ़ दिन के लिए गणपति बप्पा को अपने घर पर रखेंगे। हमें डेढ़ दिन तक उनकी सेवा करने का अवसर मिलेगा।’ आज से शुरू हुआ गणेश चतुर्थी उत्सव दस दिनों का उत्सव है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह - फोटो : एएनआई
भारती सिंह के अलावा कई अन्य सितारें भी गणेश उत्सव पर भगवान गणेश की प्रतिमा अपने घर लाते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हुए इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। भगवान गणेश को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
नए फोटो शूट में नुसरत भरूचा लगीं बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें