फारूक शेख और शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के कैप्शन में शबाना ने लिखा, 'मुझे अच्छे से याद है कि 10 साल पहले 14 दिसंबर को हमने 'तुम्हारी अमृता' का आखिरी शो ताज महल के सामने किया था। उस दौरान मैंने कहा था कि हमें आज तक ऐसी कोई जगह नहीं मिली, जो ताजमहल की बराबरी कर सके और यह हमारा आखिरी शो होना चाहिए, क्योंकि हम इसे 22 वर्षों से कर रहे हैं। इसके बाद तुमने कहा था कि अभी इस पर पर्दा क्यों डालना, हम इसे अगले 22 साल तक करेंगे।'