साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर अब नई-नई जानकारियां फैंस को काफी उत्साहित कर रही हैं। फिल्म का पहला गाना दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। 'देवरा' का पहला गाना 'फियर' जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करेगा। वहीं अब निर्माताओं ने गाने से जुड़ा नया पोस्टर साझा किया है।