पवन कल्याण
- फोटो : इंस्टाग्राम
पवन कल्याण
पवन कल्याण साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। फिल्मों के अलावा वह राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी जनसेना पार्टी ने हाल में ही संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और सत्ता में काबिज हुई। इस वक्त वह आंध्र प्रदेश के नौंवें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। फिल्मों की बात करें तो उनकी कई फिल्में इस साल रिलीज को प्रस्तावित हैं, हालांकि उनके सक्रिय रूप से राजनीति में आने के बाद फिल्मों के रिलीज डेट पर थोड़ा संशय जरूर है। घोषणाओं के मुताबिक, वह इस साल 'ओजी', 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट 27 सितंबर 2024 रखी गयी है। वहीं, 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट 20 सितंबर 2024 तय की गई है। इसके अलावा 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज डेट 14 अगस्त 2024 को तय की गई है। हालांकि, निर्माताओं के तरफ से रिलीज डेट में बदलाव को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है।
सोनाक्षी से शादी के बाद हनी सिंह ने क्यों दी जहीर को चेतावनी!