फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, साउथ डेब्यू फिल्म 'ओजी' से फर्स्ट लुक हुआ जारी

Sun, 24 Mar 2024 01:57 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमराना हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल के दिनों इमरान कई सफल फिल्मों में अभिनय करते नजर आए, जिनमें उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, इस साल इमरान साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इमरान डायरेक्टर सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओजी' में नजर आने वाले हैं। इमरान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने आज फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
इमराना हाशमी और पवन कल्याण - फोटो : इमराना हाशमी और पवन कल्याण
गौरतलब है कि फिल्म में इमरान 'ओमी भाऊ' के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में इमरान साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। इमरान का फर्स्ट लुक जारी करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दानय्या ने एक्स पर लिखा, 'ओमी भाऊ' को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। पोस्टर में इमरान एंग्री रफ लुक में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से फैंस की भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
इमराना हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग जारी है, जिसमें इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, सुभलेखा सुधाकर, श्रिया रेड्डी, हरीश उथमन, तेज सप्रू, अभिमन्यु सिंह और अजय घोष जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने की चर्चा है।

 

4 of 5
'शो टाइम' - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, इमरान अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर चर्चा में है। सीरीज में इमरान के किरदार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इमरान हाशमी के अलावा इस सीरीज में मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Neetu Kapoor: बेटे रणबीर संग मस्ती के मूड में दिखीं नीतू कपूर, बोलीं- इस लड़के के पेट में नहीं पचती है कोई बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इमरान हाशमी 'ऐ वतन मेरे वतन' में भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इमरान हाशमी ने इसमें फिल्म में राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया हैं। इमरान के इस किरदार को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इमरान साउथ इंडस्ट्री में क्या कमाल दिखाते हैं।

Emraan Hashmi: जन्मदिन पर दिखी इमरान की सादगी, फैंस के साथ अभिनेता ने काटा केक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें