कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने ये इंटरव्यू दिया है, जिसमें में उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अफनी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' के लिए ऑडिशन राउंड पास कर लिया था, लेकिन फिर महेश भट्ट को लगा कि वह फिल्म में इतना महत्वपूर्ण किरदार करने के लिए बहुत छोटी हैं। इसके बाद उन्हें इस किरदार के लिए मना कर दिया गया। हालांकि, आखिरकार ये फिल्म कंगना को ही मिली, लेकिन उसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है।