कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कंगना ने पूछा गया कि ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे कंटेंट में सेंसर बोर्ड के प्रमाणन की जरूरत नहीं होती है। इस पर कंगना ने कहा कि सीबीएफसी एक अनावश्यक बॉडी है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसके दायरे में आना चाहिए। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत में आगे कहा, "तकनीकी रूप से, हम जिस स्थान पर हैं, सेंसर बोर्ड, ईमानदारी से कहूं तो, एक निरर्थक बॉडी बन गया है। मैंने पिछले संसद सत्र के दौरान भी यही बात उठाई थी।"