फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: 'भगवान ना करे कि कोई वहां जाए', जेल में पांच रातें बिताने पर छलका एल्विश यादव का दर्द

Thu, 18 Apr 2024 05:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में, जेल से बाहर आए एल्विश को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। यूट्यूबर अपने व्लॉग्स के जरिए भी फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं। अब हाल ही में, एल्विश ने जेल में पांच रातें बिताने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय यूट्यूबर पर रेव पार्टियों में सांप का जहर बेचने का आरोप लगाया गया था और बाद में उन्हें उसी आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद एल्विश को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। अब, हाल ही में एक व्लॉग में, एल्विश ने फैंस के साथ एक लाइव सेशन किया था, जिसमें वह फैंस के सवालों के जवाब देते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने एल्विश से जेल में गुजारे पलों को लेकर कुछ सवाल किए। इस पर यूट्यूबर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ''भगवान न करे कोई जेल जाए, बस इतना ही कहना चाहेंगे।''

4 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूबर ने कुछ अन्य सवालों के जवाब दिए, जिनमें अभिषेक मल्हन उर्फ फुकरा इंसान के साथ उनके विवाद पर एक सवाल भी शामिल था। उन्होंने इस खबर का खंडन किया और कहा कि दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ है और जब भी वे शूटिंग के दौरान मिलते हैं, तो बहुत अच्छे से मिलते हैं और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो एल्विश वर्तमान में अमेजॉन मिनी टीवी के 'प्लेग्राउंड सीजन 3' में अभिषेक मल्हान के साथ मेंटर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूबर के फैंस इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

Kabir Singh: आदिल हुसैन से 'कबीर सिंह' की आलोचना सुन भड़क उठे संदीप रेड्डी वांगा, पोस्ट कर उड़ाईं धज्जियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें