फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर लगा शाहरुख के प्रशंसकों का जमावड़ा, किंग खान को त्योहार की बधाई देने पहुंचे फैंस

Thu, 11 Apr 2024 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज देश और दुनिया में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी ईद की रौनक बिखरी है। अभिनेता शाहरुख खान के बंगला मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा है। चेहते अभिनेता की एक झलक के लिए फैंस बेकरार हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के मौके पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटती है। दूर-दूर से किंग खान के प्रशंसक उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं। इस बार भी यह परंपरा जारी है। हमेशा की तरह मन्नत के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुपरस्टार की एक झलक के लिए भीड़ इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

दूर-दूर से मन्नत के बाहर जुटे लोग
शाहरुख खान का जन्मदिन हो या ईद का त्योहार, यह कुछ ऐसे खास मौके हैं, जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के घर के बाहर भी रौनक देखने को मिलती है। शाहरुख के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। दूर-दूर से खुशियों के मौके पर अपने चहेते सितारे के दीदार करने के लिए प्रशंसक उनके आवास पर पहुंचते हैं। इस साल भी ऐसा देखने को मिला है।

किंग खान के दीदार को बेसब्र फैंस
शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई है। सभी शाहरुख खान की एक झलक पाने को बेकरार हैं। वैसे शाहरुख खान भी फैंस की इस ख्वाहिश को हमेशा पूरा करते आए हैं। वह अपने जन्मदिन के अवसर पर और ईद पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस आभार जताते हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस बार भी शाहरुख उन्हें ईद की बधाई देने जरूर आएंगे।
BMCM Celeb Review: दर्शकों के बाद बॉलीवुड की प्रतिक्रियां आई सामने, जानें इंडस्ट्री स्टार्स को कैसी लगी फिल्म?
विज्ञापन

'टाइगर वर्सेज पठान' में दिखेंगे अभिनेता
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता बीते वर्ष तीन फिल्मों में नजर आए और छा गए। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने पठान से कमबैक किया। फिर जवान में नजर आए। इसके बाद फिल्म डंकी में भी शाहरुख खान के अभिनय की खूब तारीफ हुई। शाहरुख खान अब YRF की अगली फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे। इस मेगा बजट फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
Bade Miyan Chote Miyan Twitter Review: अक्षय कुमार-टाइगर की फिल्म हिट या फ्लॉप, देखने से पहले पढ़ लीजिए रिव्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें